राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बेबी के जन्म के बाद रणवीर सिंह ने शुरू कर दी डॉन 3 की तैयारी, देखें पहला लुक

Ranveer Singh don-3Image Source: pinkvilla

Ranveer Singh don-3 : एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ समय बिता रहे हैं। इसी महीने की 8 तारीख को रणवीर और दीपिका पादुकोण माता-पिता बने, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। डैडी ड्यूटी निभाने के बाद अब रणवीर ने अपने काम पर भी वापसी कर ली है। बेटी के जन्म की खुशखबरी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी थी, जिसके बाद से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई अपडेट साझा नहीं किया था। लेकिन आज, गुरुवार को रणवीर ने एक नई तस्वीर साझा कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।

also read: राजस्थान के इस गांव को मिला भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव का ताज

सॉलिड बॉडी दिखाते आए नजर

रणवीर सिंह ने कई दिनों के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने इंटेंस लुक और सॉलिड बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर बनियान और नीले शॉर्ट्स में दिख रहे हैं, और ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोटो जिम में ली गई है, क्योंकि वे ग्लव्स पहने हुए हैं। उन्होंने बालों को बांध रखा है और बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी और कसरत के दौरान बहाया पसीना साफ दिखाई दे रहा है। (Ranveer Singh don-3)

इस तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या रणवीर सिंह ने डॉन 3 की तैयारी शुरू कर दी है? हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी फिटनेस और डेडिकेशन से फैन्स में उत्सुकता बढ़ गई है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

मालूम हो कि जुलाई में रणवीर सिंह की नई फिल्म का एलान किया गया था। वे निर्देशक आदित्य धर की एक एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। इसमें वे अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। ऐसे में हो सकता है कि रणवीर इसी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हों। इसके अलावा रणवीर सिंह की झोली में ‘सिंघम अगेन’ भी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वह सिम्बा की अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। दूसरी तरफ, ‘डॉन 3’ में भी उनकी जगह पक्की हो चुकी है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 6 =

और पढ़ें