550वीं फिल्म पूरी कर चुके अभिनेता अनुपम खेर अपने थिएटर शो से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अभिनेता 71 साल की उम्र में भी स्टेज पर भी ऊर्जा के साथ परफॉर्म करते हैं।
इसके साथ अभिनेता सोशल मीडिया पर भी अपने विचारों को रखने से पीछे नहीं हटते। अब उन्हें स्वामी आचार्य अवधेशानंद जी महाराज के साथ देखा गया, जिनके साथ उन्होंने कश्मीर के हिंदू मंदिरों के बारे में चर्चा की।
अनुपम खेर और स्वामी आचार्य अवधेशानंद जी महाराज की मुलाकात फ्लाइट में हुई। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर के साथ अभिनेता ने अध्यात्म और आत्म चिंतन के विषयों पर ज्ञान लिया। अनुपम खेर ने खुद बताया कि महाराज से मिलना सिर्फ एक मुलाकात नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभव रहा, जिसे पाकर वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भारत के प्राचीन मंदिरों, विशेषकर कश्मीर की दिव्य और ऐतिहासिक धरोहर पर भी बात की।
Also Read : नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन
अनुपम खेर ने आचार्य अवधेशानंद जी महाराज के साथ फोटो शेयर कर लिखा, आचार्य अवधेशानंद जी महाराज से मिलकर ऐसा लगा कि समय कुछ देर के लिए ठहर गया। आध्यात्म, जीवन के अर्थ, संतों के वचनों और धार्मिक दोहों पर उनका सरल किंतु गूढ़ चिंतन मन को छू गया। उन्होंने आगे लिखा, भारत के प्राचीन मंदिरों, विशेषकर कश्मीर की दिव्य और ऐतिहासिक धरोहर पर हुई चर्चा ने एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि हमारी जड़ें कितनी गहरी, समृद्ध और पवित्र हैं। उनके शब्दों में एक ऐसी शांति और स्थिरता थी, जो आज के तेज़ रफ्तार जीवन में दुर्लभ होती जा रही है। यह संवाद केवल ज्ञान नहीं बल्कि आत्मा को छूने वाला एक अनुभव था।
अनुपम खेर के मुताबिक अवधेशानंद जी महाराज से मिलना उनकी यात्रा का अर्थपूर्ण होना है क्योंकि कुछ महापुरुषों की बातें शरीर के भीतर तक उतर जाती हैं। बता दें कि स्वामी आचार्य अवधेशानंद जी महाराज जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं, जिन्हें प्रथम पुरुष का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि फिलहाल अभिनेता अपने म्यूजिकल थिएटर शो ‘जाने-पहचाने अनजाने’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक उनके शो आयोजित किए जा रहे हैं। अभिनेता के थिएटर शो में भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


