राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

फैशन ब्रांड ‘नुवा’ की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बनीं बरखा सिंह

अभिनेत्री बरखा सिंह महिलाओं के फुटवियर ब्रांड ‘नुवा’ से चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के रूप में जुड़ी हैं। बरखा सिंह इस भूमिका में वह ब्रांड की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनि जैन के साथ मिलकर उत्पादों के डिजाइन, ब्रांड की पहचान और रचनात्मक प्रस्तुति को विकसित करने में योगदान देंगी।

‘मसाबा मसाबा’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं बरखा सिंह अब फैशन के प्रति अपने जुनून को कारोबार का रूप दे रही हैं। वह वैश्विक फैशन रुझानों को भारतीय महिलाओं की पसंद और जरूरतों के अनुरूप पेश करने पर ध्यान देंगी।

Also Read : महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं : कुब्रा सैत

वर्ष 2026 में स्थापित ‘नुवा’ महिलाओं के जूतों और सैंडल का ब्रांड है, जो मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से अपने उत्पाद बेचता है। ब्रांड का उद्देश्य स्टाइल और आराम का संयोजन पेश करना है। इसके उत्पादों में ‘स्टेडी-फॉर्म’ फुटबेड और ‘स्टाइल-स्विच’ तकनीक शामिल हैं। इस तकनीक के तहत हील्स बदलने की सुविधा के लिए पेटेंट आवेदन किया गया है।

‘नुवा’ से जुड़ने पर बरखा सिंह ने कहा कि किसी ब्रांड को शुरुआती दौर से विकसित करने और उसकी रचनात्मक पहचान बनाने का अवसर उनके लिए खास है। फैशन हमेशा से उनका जुनून रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश ऐसे उत्पाद तैयार करने की होगी, जो आधुनिक होने के साथ भारतीय महिलाओं की पसंद और आकांक्षाओं के अनुरूप हों।

मनोरंजन जगत में बरखा हाल ही में गायक दर्शन रावल के गीत ‘नाल नाल वे’ में नजर आई थीं। वह दर्शन रावल के साथ एक नए प्रोजेक्ट में भी काम करेंगी। इसके अलावा, उनका एक नया वेब शो भी आने वाला है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment