बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की चर्चित फिल्म ‘नायक’ के प्रदर्शन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। फिल्म में एक दिन के मुख्यमंत्री शिवाजी राव का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले अनिल कपूर अब एक नए अंदाज में छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
अनिल कपूर स्टार प्लस के आगामी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ की मेजबानी करेंगे। शो की पहली झलक जारी कर दी गई है, जिसमें 100 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला और पूरे सत्र के दौरान 26 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीतने का मौका दिखाई देता है।
Also Read : भाजपा नेता हीरा ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ
शो का दिलचस्प मंत्र है-“जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!” अनिल कपूर अपनी खास ऊर्जा और ‘झकास’ अंदाज में प्रतिभागियों के साथ खेल को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।
‘नायक’ में एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के 25 वर्ष बाद अनिल कपूर का यह नया रूप दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है। ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात आठ बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



