मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा है। अदा ने कहा वर्कआउट हमेशा मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा रहता है। Adah Sharma Fitness Mantra
31 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में हाथियों को नहलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा यह होली के बाद वाला वर्कआउट है। एक्ट्रेस ने कहा हाथी मेरे दोस्त हैं और उन्हें नहलाना पूरे शरीर का वर्कआउट है, जिसमें एक घंटा लगता है।
इससे कंधों से लेकर बाइसेप्स, ग्लूट्स और टांगों तक सभी की कसरत होती है। अदा ने कहा कि वर्कआउट के अलावा डाइट भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ‘यह वर्कआउट पूरी तरह से क्रंचेज और लेग रेज और वेट लिफ्टिंग (Weight Lifting) के बराबर है।
फिटनेस में डाइट अहम भूमिका निभाती है। मैं भी अपने दोस्त हाथियों की तरह शुद्ध शाकाहारी हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा को अब से पहले ‘सनफ्लावर सीजन 2’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में देखा गया था। वह जल्द ही ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



