मुंबई। एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने बुधवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक सेल्फी शेयर की और ‘वेडनेसडे विजडम (Wednesday Wisdom)’ कोट पोस्ट किया। फोटो में काजोल येलो कलर के एथनिक सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने बालों को आधा बांधा हुआ है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा जो लोग इस बात पर दिमाग लगाकर समय बर्बाद करते हैं कि गिलास आधा भरा है या आधा खाली है।
वे यह बात भूल जाते हैं… इसे दोबारा भी भरा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल को पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2)’ में देवयानी के किरदार और वेब सीरीज ‘द ट्रायल (The Trial)’ में नोयोनिका सेनगुप्ता के रोल में देखा गया था। उनके पास ‘सरजमीन’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां’ हैं।
यह भी पढ़ें:
पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामला : नाबालिग के पिता दो दिन की पुलिस रिमांड पर
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



