दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली पोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी का थीम गीत भगवान कृष्ण की स्तुति का मथुरा में विमोचन किया गया।
कल्कि 2898 एडी रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर रही हैं। और इसकी रिलीज से सिर्फ दो दिन पहले दर्शकों और सिनेप्रेमियों के बीच फ़िल्म देखने की ललक अपने चरम पर पहुंच गया हैं। साथ ही दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए निर्माताओं ने अब इस फिल्म का एक नया गाना थीम ऑफ कल्कि पेश किया हैं। और जो भगवान कृष्ण की स्तुति हैं।
भावपूर्ण और दिव्य गीत गौतम भारद्वाज द्वारा गाया गया हैं। संगीत संतोष नारायण का हैं। और गीत कुमार के हैं। और यह गाना मथुरा की पवित्र भूमि पर लॉन्च किया गया। साथ ही जो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में बहुत महत्व रखती हैं।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन व कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें :-
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


