शुक्रवार की रात, जियो वर्ल्ड सेंटर में अंबानी परिवार की पार्टी हुई। ये पार्टी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी की थी। जहां पूरा बॉलीवुड, क्रिकेटर जगत के खिलाड़ी से लेकर उद्योगपति पहुंचे। वहीं पूरा अंबानी परिवार भी खूशियों में डूबा नजर आया। इस बीच सबका ध्यान शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने भी खींच लिया।
इस पार्टी में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने गाउन या वेस्टर्न ड्रेस नहीं पहनी। बल्कि साड़ी को सिलेक्ट किया। जिसे उन्होंने वेस्टर्न टच दिया। Golden Saree में वह बिल्कुल डिफरेंट और सबसे अलग दिखाई दे रही थीं। जिसे देख हर कोई दीवाना हो गया। ऐसी साड़ी पूरी पार्टी में किसी की नहीं थी।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का लुक इतना ग्लैमरस था कि सोशल मीडिया पर फैंस भी जमकर तारीफ करते रहे हैं। गोल्डन साड़ी (Golden Saree) उनपर खूब जच रही थी। जब से शहनाज ने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंकाया है वह हर लुक पर नजरे गढ़ाए बैठे रहते हैं।
आपको बता दें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पार्टी में सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, हार्दिक पंड्या, नीता अंबानी की बहन ममता दलाल से लेकर कई सितारे पहुंचे।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लोकप्रियता बिग बॉस से मिली। जहां वह पंजाब की कैटरीना बनकर आई थीं। सलमान खान से भी उन्हें काफी सरहाना मिली थी। वह एक्टिंग के साथ साथ गाने भी गाती हैं और खुद का शो भी होस्ट करती हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



