Shahid Kapoor :- बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर ने दशहरा के पावन पर्व पर अपनी आने वाली फिल्म देवा को लेकर एलान कर दिया है। शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘देवा’ का एलान किया है।इसके साथ ही शाहिद कपूर ने फिल्म देवा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है।
शाहिद कपूर ने बताया कि ‘देवा’ अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘देवा’ के फर्स्ट लुक में शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले होगा। (वार्ता)
Tags :Bollywood News Shahid Kapoor
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



