प्यार और बदले की आग में तपती ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर का दमदार अभिनय
स्टार्स- 4.5 स्टार्स फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। प्यार और बदले की भावना से बुनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी में प्यार, दर्द, गुस्सा, जज्बात और इंसानी रिश्तों की कई परतें दिखाई गई हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और किरदारों को सोच-समझकर पेश किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने कहानी को...