Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत ने अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट अच्छी खासी कीमत में रेंट दे दिया है। स्क्वायरयार्ड्स को मिले प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स के मुताबिक Shahid Kapoor और मीरा राजपूत ने अपना वर्ली वाला आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है।
खबर के मुताबिक, इस कपल ने 20 लाख रुपए प्रति महीने पर इस अपार्टमेंट को 5 साल के लिए किराए पर दिया गया है।
खबर के मुताबिक Shahid Kapoor and Mira Rajput का ये अपार्टमेंट ओबेरॉय रॉयल्टी के 360 वेस्ट में स्थित है और 5395 वर्ग फुट है।
खबर है कि ये अपार्टमेंट काफी लग्जरियस है और 3 कार पार्किंग के साथ कपल ने इस किराए पर दिया गया है। खबरों के मुताबिक शाहिद कपूर ने 7 नवंबर को इसका रजिस्ट्रेशन करवाया था।
also read: प्रियंका चोपड़ा ने चैटजीपीटी के साथ की रोमांटिक बात
जानिए कौन है किरायेदार
दस्तावेजों के मुताबिक, Shahid Kapoor and Mira Rajput ने ये अपार्टमेंट डी डेकोर होम फैब्रिक के सीनियर एग्जीक्यूटिव दीपन भूपतानी को किराए पर दिया गया है।
नवंबर 2024 में 60 महीने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसमें 1 करोड़ 23 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया है। इसके हिसाब से शाहिद कपूर को अपने इस आलीशान अपार्टमेंट के लिए हर महीने 20.5 लाख किराया मिलने वाला है, जो आगे बढ़कर 23 लाख 98 हजार रुपए हो जाएगा।
कितना मिलेगा किराया?
आपको बता दें कि इस अपार्टमेंट को Shahid Kapoor and Mira Rajput ने मई 2024 में चांडक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 60 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इस अपार्टमेंट को रेंट पर देने के बाद शाहिद का नाम भी उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लिस्ट में जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में मुंबई में अपनी आलीशान संपत्ति किराए पर दिया है।
इस लिस्ट में हाल ही में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और साजिद नाडियावाला का नाम शामिल हुआ था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: times now


