राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

SRK के लिए भावुक हुए करण टैकर

अभिनेता करण टैकर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम करने के अनुभव को याद किया। वर्ष 2008 में प्रदर्शित इस फिल्म में छोटे से कैमियो के जरिए करण ने बॉलीवुड में कदम रखा था।करण टैकर ने शाहरुख खान और यशराज फिल्म्स जैसे प्रतिष्ठित बैनर के साथ काम करने के अवसर को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।

यशराज फिल्म्स के साथ अपने शुरुआती अनुभव को याद करते हुए करण ने कहा कि वह इस बात को लेकर बेहद उत्साहित थे कि फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यशराज फिल्म्स के परिसर में पहुंचना ही उनके लिए किसी बड़े सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने बताया कि पहले दिन वहां के गलियारों से गुजरते समय शाहरुख खान के नाम का एक पोस्टर देखकर वह बेहद रोमांचित हुए थे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था।

Also Read : पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

करण ने कहा मैं इस बात को लेकर बेहद उत्साहित था कि यह यशराज फिल्म्स का प्रोजेक्ट था और सबसे बड़ी बात, इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यशराज फिल्म्स के परिसर में होना ही मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। मुझे आज भी याद है कि पहले दिन जब मैं वहां के गलियारों से गुजर रहा था, तो एक पोस्टर पर शाहरुख खान का नाम देखा था। इतना ही नहीं, मुझे आदित्य चोपड़ा ने खुद निर्देशित किया था। सच कहूं तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

उन्होंने बताया कि उस दौर की कई तस्वीरें आज भी उनके पास सुरक्षित हैं, जिनमें मेकअप रूम और फिल्म निर्माण से जुड़े कई यादगार पल कैद हैं। करण ने स्पष्ट किया कि फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो उनके अभिनय करियर का पैमाना नहीं था, लेकिन यह उनकी जिंदगी की खास उपलब्धियों में हमेशा शामिल रहेगा।

करण ने बताया कि फिल्म में काम करने के काफी वर्षों बाद एक पुरस्कार समारोह में उनकी शाहरुख खान से पहली व्यक्तिगत मुलाकात हुई। उस कार्यक्रम में उन्हें शाहरुख के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला। इस अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शाहरुख को सामने देखकर वह पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए थे। यह उनके लिए बेहद शानदार अनुभव था, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे।

करण टैकर इन दिनों स्कॉटलैंड में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने की तैयारी में हैं। उनके कुछ अन्य आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी जल्द होने वाली है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment