बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। रितेश,राम पोथिनेनी की फिल्म ‘आरएपीओ23’ में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।
फिल्म के निर्माताओं ने रितेश के प्रोजेक्ट से जुड़ने की घोषणा की है। सेट से जारी बिहाइंड द सीन्स वीडियो में राम पोथिनेनी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
‘आरएपीओ23’ के जरिए राम पोथिनेनी निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म नियो-नोयर शैली पर आधारित है।
Also Read : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘कबूतर’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका
‘एक विलेन’, ‘रेड 2’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके रितेश देशमुख अब तेलुगु दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म में संयुक्ता मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।
फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर थिरुनावुकरासु (तिर्रु), प्रोडक्शन डिजाइनर एएस प्रकाश और संगीतकार सैम सीएस शामिल हैं। इसके एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी पीटर हेन, विक्रम मोर और केविन संभाल रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में जारी है। रितेश के तेलुगु डेब्यू और राम पोथिनेनी के निर्देशन में पहली बार काम करने के कारण यह फिल्म चर्चा में है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



