राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सैयामी खेर ने आयरनमैन की तैयारी और फिल्मी कमिटमेंट्स में संतुलन को बताया संतोषजनक

अभिनेत्री सैयामी खेर इन दिनों अपने करियर और निजी जीवन के व्यस्त दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने के बाद वह भारत लौटी हैं और अब अक्षय कुमार तथा सैफ अली खान के साथ ‘हैवान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपने तीसरे हाफ आयरनमैन ट्रायथलॉन की तैयारी भी कर रही हैं।मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सैयामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने फिल्म पेश करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इसके बाद वह ‘हैवान’ के प्रचार में जुट गईं।

व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सैयामी अपनी फिटनेस ट्रेनिंग को लेकर लगातार प्रतिबद्ध हैं। दो हाफ आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा कर चुकीं सैयामी अब तीसरी प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वह नियमित रूप से स्विमिंग, साइक्लिंग, रनिंग, स्ट्रेंथ और एंड्योरेंस ट्रेनिंग कर रही हैं।

Also Read : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की चर्चित फिल्म ‘नायक’ के प्रदर्शन के 25 वर्ष पूरे

सैयामी ने कहा, “मेरे लिए यह दौर बेहद संतोषजनक रहा है, क्योंकि प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर बहुत कुछ हो रहा है। मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ को जो प्यार मिला, वह मेरे लिए बेहद खास था। इसके बाद अक्षय सर और सैफ सर के साथ ‘हैवान’ के प्रमोशन में जुटना भी उतना ही रोमांचक है। शेड्यूल काफी व्यस्त है, लेकिन मैं इसे सचमुच एंजॉय कर रही हूं।”

उन्होंने कहा कि व्यस्तता के बावजूद वह अपनी ट्रेनिंग में निरंतरता बनाए रखने को लेकर सजग हैं। हाफ आयरनमैन की तैयारी के लिए अनुशासन और लगातार मेहनत जरूरी है।

सैयामी ने कहा, “एक्टिंग और एंड्योरेंस स्पोर्ट, दोनों में काफी अनुशासन की जरूरत होती है। आपको धैर्य रखना होता है, लगातार मेहनत करनी होती है और प्रक्रिया पर भरोसा रखना होता है। इस समय मैं इन चीजों को अलग-अलग तरीकों से अनुभव कर रही हूं। यह थकाने वाला जरूर हो सकता है, लेकिन साथ ही बेहद संतोषजनक भी है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें