मुंबई। अभिनेत्री सोनम (Sonam) ने बेटे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सोनम ने बताया है कि वायु के पापा उन्हें किस तरह से तैयार करते हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आनंद द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर को री पोस्ट किया। तस्वीर में उनका बेटा वायु फैशनेबल दिख रहा है। सोनम और आनंद के बेटे वायु ने मैरून ट्राउजर, ग्रे टी-शर्ट के साथ लाल बेसबॉल कैप पहन रखा है। आनंद ने पोस्ट को शेयर कर लिखा मम्मा सोनम कपूर आउट…पॉप (पापा) ने बच्चे को कपड़े पहनाए।‘ इसके थोड़े देर बाद सोनम ने एक और तस्वीर साझा की, जिस तस्वीर में सोनम की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) वायु के साथ खेलती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर डाला है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मुंबई में साल 2018 में सात फेरे लिए थे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा में पारंपरिक सिख रीति रिवाज से शादी की थी। सोनम 2022 में मां बनी थीं।
Also Read : जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा ने अपने बच्चे का नाम वायु रखा है। इससे पहले सोनम कपूर पति आनंद आहूजा, बहन रिया कपूर और बहनोई करण बुलानी के साथ छुट्टियों पर गई थीं। उन्होंने बुलानी के जन्मदिन पार्टी के साथ अन्य पलों की कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें बुलानी के साथ उनके बेटे वायु भी नजर आ रहे थे। करवा चौथ पर उन्होंने कहा था कि वो परंपरा का पालन नहीं करती हैं। लेकिन त्योहार का आनंद पूरा उठाती हैं। सोनम अपने परिवार के साथ मेंहदी लगाने और व्रत रखने वाली अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुई थीं। प्रेम रतन धन पायो अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर ने बताया था कि उन्हें अपने पेशे के माध्यम से कई दिलचस्प किरदार निभाने में मजा आता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.

Image Source: ANI Photo

