राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल की फिल्म ‘प्यादे’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता जिम्मी शेरगिल और अभिनेत्री प्रनूतन बहल की आगामी फिल्म ‘प्यादे’ का ट्रेलर मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जारी किया गया। शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जिम्मी शेरगिल, प्रनूतन बहल, लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा और निर्माता रिंकू सिंह मौजूद रहे।

फिल्म का ट्रेलर इसकी कहानी, किरदारों और उनकी दिलचस्प दुनिया की झलक पेश करता है। जिम्मी शेरगिल अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि प्रनूतन बहल अपने अलग व्यक्तित्व और अभिनय से कहानी में नया रंग भरती दिखाई देती हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाती है।

जिम्मी शेरगिल ने कहा कि ‘प्यादे’ उनके लिए बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट रहा है। फिल्म की दुनिया और उनका किरदार खास है। एक अभिनेता के रूप में वह हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहते हैं, जिनमें कुछ नया करने और सीखने का अवसर मिले। शेखर एस. झा और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हैं।

Also Read : महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे: मोदी

प्रनूतन बहल ने कहा कि ‘प्यादे’ का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव रहा है। इस किरदार ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में अपना अलग पहलू तलाशने का अवसर दिया। जिम्मी शेरगिल के साथ स्क्रीन साझा करना भी शानदार अनुभव रहा। पूरी टीम ने फिल्म को दिल से बनाया है और वह दर्शकों तक इसकी कहानी पहुंचने का इंतजार कर रही हैं।

लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा ने कहा कि ‘प्यादे’ की कहानी उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म के जरिए अपने विचार और सिनेमाई दृष्टिकोण को पर्दे पर साकार होते देखना उनके लिए खुशी की बात है। जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने अपने किरदारों को गहराई और ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

निर्माता रिंकू सिंह ने कहा कि ‘प्यादे’ को पर्दे पर लाने का सफर जुनून, मेहनत और टीमवर्क से भरा रहा है। उन्हें शुरुआत से ही कहानी पर भरोसा था। जिम्मी शेरगिल, प्रनूतन बहल और निर्देशक शेखर एस. झा के जुड़ने से यह प्रोजेक्ट और खास बन गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को प्यार देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ‘प्यादे’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment