अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भले ही लाइमलाइट की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से दर्शकों के दिलों में पहचान बना ही लेती हैं। ट्विंकल ने शनिवार को एक मजेदार पोस्ट किया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वे आइसक्रीम खाती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में ट्विंकल के साथ अक्षय भी नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने पोस्ट के जरिए मिठाई के शौकीनों के लिए तीन मजाकिया नियम बताए।
उन्होंने लिखा, “खाने के शौक के तीन नियम: पहला, मिठाई हमेशा जीतती है। दूसरा, बांटने का नाटक करना जरूरी है, भले ही मन में जरा भी इरादा न हो और तीसरा, नकली मुक्का दिखाना भी बातचीत का सही तरीका है।
उन्होंने आखिरी में लिखा कि इन नियमों को मानो, मजेदार तस्वीरें भी मिलेंगी और मिठाई भी आपकी ही रहेगी। मतलब मिठाई खाओ और उसका मजा भी लो। अब बताइए, आपकी टेबल पर इस जंग में सबसे पहले कौन हारेगा? नीचे उसे टैग करें।
Also Read : पहली फिल्म ‘कालीचरण’ के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई
ट्विंकल की शेयर की गई पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं और साथ ही, वे इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ट्विंकल खन्ना भले ही आज लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की थी। ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से करियर की शुरुआत की थी। कुछ समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी और इसके बाद अभिनय से दूरी बना ली और लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में करियर स्थापित किया।
ट्विंकल ने कुछ समय पहले काजोल के साथ ‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’ शो होस्ट किया। शो में कुछ सेलेब्स को बुलाकर इंडस्ट्री और जीवन के बारे में बातें होती हैं। यह शो अभी भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



