Saturday

28-06-2025 Vol 19

रणबीर कपूर का नया लुक आया सामने…Dhoom 4 या Animal Park की तैयारी

486 Views

ranbir kapoor dhoom 4: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में अपना नया और स्टाइलिश लुक दिखाया है। उनकी तस्वीरें मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में रणबीर की जमकर तारीफ की।

कई फैंस ने कयास लगाते हुए कहा कि यह नया लुक उनकी आने वाली फिल्मों Animal Park या Dhoom 4 के लिए हो सकता है। हालांकि, रणबीर या मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह नया अवतार देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि रणबीर का यह लुक किस फिल्म के लिए है और क्या वह Dhoom फ्रेंचाइजी में एक नए अवतार में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)


also read: Dhoom 4: अब होगा धमाका! रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर करेगी सारे रिकॉर्ड चकनाचूर!

रणबीर कपूर के नए लुक पर फैंस के रिएक्शन (ranbir kapoor dhoom 4)

रणबीर कपूर के नए और स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक फैन ने लिखा, “Preparation for Animal Park.” वहीं, दूसरे ने तारीफ करते हुए कहा, “Stunning look.” किसी ने रणबीर की खूबसरती की तारीफ में लिखा, “Handsomeness on another level.”(ranbir kapoor dhoom 4)

कुछ फैंस ने कयास लगाए कि यह लुक उनकी आगामी फिल्मों के लिए है। एक यूजर ने लिखा, “For Dhoom 4,” जबकि किसी ने “Animal 2 character reveal” का अंदाजा लगाया। फिलहाल यह साफ नहीं है कि रणबीर का यह लुक किस फिल्म के लिए है, लेकिन इस नए अवतार ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

Animal के बाद अब Ramayan की तैयारी

रणबीर कपूर को हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर लेकिन विवादित फिल्म Animal में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब रणबीर कपूर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर, भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साउथ स्टार साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा जाएगा। फैंस को रणबीर के इस पौराणिक अवतार का बेसब्री से इंतजार है, और उनकी हालिया तस्वीरों ने यह अनुमान भी बढ़ा दिया है कि उनका नया लुक संभवतः Dhoom 4 या Animal 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा हो सकता है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *