डेहरी आन सोन। बिहार (Bihar) में सासाराम (Sasaram) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद (Jawahar Prasad) को सासाराम में रामनवमी (Ram Navami) में हुए उपद्रव के मामले में शनिवार को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार (Vineet Kumar) ने बताया कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज मुहल्ला स्थित आवास से आज सुबह पुलिस ने राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुए उपद्रव मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें- http://आज कर्नाटक के चुनावी दौरे पर रहेंगे शिवराज
उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर सासाराम व्यवहार न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने बताया कि सासाराम दंगा मामले (Sasaram Riot Case) में अबतक 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 नामजद आरोपितों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। 38 पर गैर जमानतीय वारंट जारी है, जिसके लिए छापेमारी अभियान चल रहा है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



