कांग्रेस बिहार में कब नेता चुनेगी?
यह सही है कि बिहार में कांग्रेस के सिर्फ छह विधायक हैं। लेकिन उन छह विधायकों का भी एक नेता तो होना चाहिए। 403 सदस्यों वाले उत्तर प्रदेश में तो कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक हैं। फिर भी उन दो विधायकों की नेता अराधना मिश्र मोना चुनी गई हैं। ऐसे ही छह विधायकों का नेता चुना जाना चाहिए। लेकिन चुनाव के तीन महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने नेता नहीं चुना है। पिछले दिनों कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी छह विधायकों को बुलाया था। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके साथ मीटिंग की। कहा गया कि...