बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव में राजद की जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गुरुवार को राजद के लिए एक अच्छी खबर मिली है। विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजद के सोनू कुमार राय ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में राजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को हराया। इस उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर, पटना प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर खुशियां मनाईं। एमएलसी राधा चरण सेठ की बिहार विधानसभा चुनाव जीत पर उन्होंने भोजपुर-बक्सर स्थानीय...