पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले चरण के मतदान से पहले बिहार के लोगों के नाम एक अपील जारी की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें अपने 20 साल के कामकाज का ब्योरा दिया है। नीतीश के इस वीडियो संदेश को गेम चेंजर माना जा रहा है। उन्होंने इस वीडियो में भावुक अंदाज में लोगों से कहा कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया और बिहार में सबके लिए काम किया।
अपने वीडियो संदेश में उन्होंने बिहार में पहले की स्थिति पर चर्चा करते हुए अपनी सरकार में आए बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा, ‘हमने परिवार के लिए काम नहीं किया, बल्कि सभी वर्गों के लिए काम किया’। उन्होंने दावा किया अब बिहार में विकास की गति तेज हो गई है। तीश कुमार ने बिहार के लोगों से कहा, ‘आपने मुझे 2005 से लगातार बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। जब हमने पद संभाला था, तब बिहारी कहलाना एक अपमान माना जाता था। तब से हमने पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से आपकी सेवा की है। अब बिहारी कहलाना सम्मान की बात है’।
उन्होंने कहा, ‘नीतीश सरकार में चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों, ऊंची जाति के हों, पिछड़ी जाति के हों, अति पिछड़ी जाति के हों, दलित हों, या महादलित हों, सबके लिए काम किया गया है’। नीतीश ने कहा, ‘मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया’। अब, बिहारी कहलाना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान की बात है’। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास सिर्फ़ एनडीए ही कर सकता है। केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए सरकार होने से विकास की गति बहुत तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश में राज्य के मतदाताओं से कहा कि वे छह और 11 नवंबर को मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एनडीए के उम्मीदवार को जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने लगातार बिहार के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने वीडियो में यह भी बताया कि बिहार के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में निरंतर काम किया जा रहा है। उनका संदेश था कि मतदान के माध्यम से जनता अपने भविष्य और बिहार के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



