बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई भोजपुरी सितारे फिर किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। लोकसभा चुनाव में भोजपुरी के एक स्टार कलाकार और गायक पवन सिंह को कामयाबी नहीं मिली थी। (bihar election)
लेकिन उनकी वजह से भाजपा को कम से कम चार लोकसभा सीटों का नुकसान हुआ था। उनकी वजह से उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज और आरके सिंह जैसे केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे थे। इस बार फिर वे ताल ठोक रहे हैं।
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह दोनों के विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी है। ये लोग किस गठबंधन के साथ जाते हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा। भाजपा में कई नेता इनको रोकने में लगे हैं तो कई नेता इनके सहारे आगे का रास्ता आसान करना चाहते हैं। (bihar election)
also read: राजस्थान सरकार के ‘1090 मॉडल’ अपनाने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी
भोजपुरी के 2 बड़े सितारें अभी सांसद (bihar election)
असल में भोजपुरी के पांच बड़े सितारों में से दो अभी सांसद हैं और एक दिनेश यादव निरहुआ भी उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से जीते थे लेकिन 2024 के चुनाव में हार गए। रवि किशन और मनोज तिवारी भाजपा के सांसद हैं और निरहुआ भी भाजपा में हैं।
बचे हुए दो स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव हैं। पिछले दिनों खेसारी लाल यादव की मुलाकात समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से हुई है। सपा की ओर से कहा जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में खेसारी सपा की मदद करेंगे। (bihar election)
लेकिन उससे पहले क्या? क्या इस साल के बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी को टिकट मिलेगी? वे लालू प्रसाद के परिवार के बहुत करीब हैं। तभी कहा जा रहा है कि उनको राजद से टिकट मिल सकती है। अखिलेश यादव भी इसमें उनकी मदद करेंगे।
पिछले साल लोकसभा चुनाव में एक और भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह चुनाव लड़े थे। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। भोजपुरी कलाकार और गायक अक्षरा सिंह जनसुराज में शामिल हो गई हैं। वे भी चुनाव लड़ सकती हैं। (bihar election)