Chhattisgarh : नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों ने 25 लाख के एक इनामी नक्सली सहित 17 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड यानी डीआरजी और सीआरपीएफ के पांच सौ से ज्यादा जवानों शामिल थे। कई घंटे की मुठभेड़ के बाद उन्होंने 17 नक्सलियों को मार गिराया।
मारे गए नक्सलियों में 11 महिला नक्सली शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हुई। मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन का स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा पर 25 लाख का इनाम घोषित था। वह दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था। 2013 में हुई इस वारदात में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी लीडर मारे गए थे।
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज, 10 दिनों में 49 नक्सली ढेर
गौरतलब है कि इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षा बलों ने 25 लाख रुपए के एक अन्य इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया था। इस साल पहले तीन महीने में बस्तर रेंज में जवानों ने अलग अलग मुठभेड़ में एक सौ नक्सलियों को ढेर का है।
इसमें 20 से 29 मार्च के बीच, यानी 10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए हैं। बहरहाल, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ इंसास राइफल और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कमांडर हो सकते हैं। उनकी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में डीआरजी के तीन और सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुए। चारों जवान खतरे से बाहर हैं।
Also Read: नायडू, नीतीश, जयंत और चिराग का साहस
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



