Amit Shah :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे राज्य में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं। वे कोंडागांव में क्लस्टर बैठक लेंगे और जांजगीर चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विमान से रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।
रायपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह कोंडागांव के लिए रवाना हो गए, जहां वे क्लस्टर बैठक लेंगे और उसके बाद उनकी जांजगीर चांपा मैं जनसभा होने वाली है। इसके लिए पार्टी नेे व्यापक तैयारी की है। सभा मेें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। (आईएएनएस)
Tags :Amit Shah chhattisgarh news
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



