शाह ने कहा, संसद में चर्चा करें
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जा रही चुनौती का सीधे जवाब तो नहीं दिया है लेकिन मंगलवार को दोहराया कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के तैयार है और विपक्ष संसद में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा करे। एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने तेलंगाना में ‘संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए भी संसद में चर्चा करने की चुनौती दी थी। मंगलवार को अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कहा कि राहुल गांधी ने नकली संसद बनाकर असली...