कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर के आसपास “सुरक्षा कारणों से” मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाये गये प्रतिबंध की अवधि रात 12 बजे तक बढ़ा दी गयी है।
इलाके में गुरुवार सुबह से ही इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध पहले शुक्रवार दोपहर तक के लिए बढ़ाया गया था जिसे अब रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को फोन पर भेजे जा रहे संदेश में लिखा है, “सरकार के आदेश के अनुरूप, आपके इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी हैं।
Also Read : अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म 26 मार्च 2027 को होगी रिलीज़
दूसरी तरफ जंतर मंतर पर लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये हैं। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का प्रश्नपत्र लीक होने से आक्रोशित छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी सीजेपी के आह्वान पर पिछले कई दिनों से नयी दिल्ली के जंतर-मंतर धरनास्थल पर जुटे हैं। सरकार व्यवस्था बनाये रखने की बात कह कर आसपास के इलाके में मेट्रो और इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा रही है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


