CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सम्मान योजना को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। सीएम आतिशी ने कहा कि इस साल बजट में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने वादा किया था कि महिलाओं को 1-1 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी, हमारी सरकार इस वादे को भी पूरा करने जा रही है। कल गुरुवार को इसे नोटिफाई कर दिया गया। दिल्ली सरकार महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने की स्कीम पर काम कर रही है। आने वाले सप्ताह में रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने वादा किया है कि चुनाव के बाद सभी महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे।
विरोधियों पर Atishi का हमला
आतिशी ने कहा कि इस स्कीम को लागू करने से रोकने की साज़िश की गई लेकिन दिल्ली सरकार ने फिर भी अपना वादा निभाया। आतिशी ने कहा कि हमारे विरोधियों ने पहले इस स्कीम को लागू करने से रोका और अब पूछ रहे हैं कि इतनी देरी क्यों आई? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, इसलिए इसे लागू करने में देरी हुई।
किन महिलाओं को मिलेगा फायदा?
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 12 दिसंबर 2024 तक 18 साल से अधिक उम्र की दिल्ली की सभी युवतियां इसकी पात्र हो़ंगी। लेकिन जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर चुकी हैं, पेंशन भोगी हैं या आयकर भरती हैं, उनको इस सम्मान राशि का लाभ नहीं मिलेगा।
read more: Mahakumbh 2025: प्रयागराज में बोले PM Modi, महाकुंभ में होगा एकता का महायज्ञ
सीएम ने कहा कि कितनी महिलाएं एप्लाई करेंगी वो तो पता चलेगा लेकिन फिलहाल जो महिलाएं टैक्स भर रही हैं, 5 लाख रुपए कमाती हैं, वो इस योजना की पात्र नहीं होंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी साफ किया फैमिली की इनकम का दायरा नहीं रखा गया है। महिलाओं की इंडिविजुअल इनकम देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में इस मद में 2 हजार करोड़ का प्रावधान रखा था और ये वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक का है। हमें उम्मीद है 1 या 2 किस्त आ जाएगी। चुनाव से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
read more: किशोरी क्लब: महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए बदलाव की नई उम्मीद
Image Source: The Hindu


