नई दिल्ली। पूर्वोत्तर दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक कर्मचारी ने एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार कर्मचारी (Staff) ने बुधवार तड़के उस समय उन्हें अनुचित तरीके से छुआ जब वह राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Rajiv Gandhi Super Specialty Hospital) की पांचवीं मंजिल पर सो रही थीं। अस्पताल में उनके पति भर्ती हैं।
पुलिस ने बताया कि जीटीबी एन्क्लेव थाने में मामला दर्ज कर आरोपी, दयालपुर निवासी कुणाल वर्मा (Kunal Verma) (25) को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Tags :
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


