Delhi Fire :- पश्चिमी दिल्ली में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में सुबह 6:01 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा, कुल 26 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है। गर्ग ने कहा अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग बुझाने का काम जारी है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


