आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की।
‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत वोट मिले थे।
आगामी चुनाव में कुल 44 सीटों के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
Also Read : एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष
सोरठिया ने कहा सत्ता में बैठे लोगों ने गांधीनगर की सुंदरता को बेच दिया है। पिछले चुनाव में गांधीनगर के लोगों ने 21 प्रतिशत वोट दिए और आप के एक उम्मीदवार को निर्वाचित किया। किसी लालच या प्रलोभन में आए बिना आप पार्षद ने पांच साल तक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि आप आम लोगों और शिक्षित वर्ग की पार्टी के रूप में उभरी है और उसने गांधीनगर में युवाओं, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है।
गांधीनगर नगर निगम और ओखा तथा थरा नगर पालिकाओं के चुनाव 11 अक्टूबर को होंगे। मतगणना 13 अक्टूबर को होगी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



