Om Prakash Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इनेलो सुप्रीमो को सुबह 11.30 बजे अस्पताल लाया गया था। 12 बजे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) 7 बार के विधायक, 5 बार के सीएम रहे चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम ओपी चौटाला बीते कुछ समय से गुरुग्राम में रह रहे थे इस दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब उन्हें गुरुरग्राम के मैंदाता अस्पताल लाया गया था और यहां पर उन्होंने 12 बजे बाद अंतिम सांस साल ली . हालांकि, वह स्वस्थ थे लेकिन सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
हरियाणा के 5 बार CM रहे ओम प्रकाश चौटाला
बता दें कि दिवंगत ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे।
read more: जयपुर में बम धमाका, 6 की मौत, 30 झुलसे, तबाही की दिल दहला देने वाली दास्तान
ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई। वो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के बहुत बड़े प्रशंसक थे। सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए भी उनकी नीतियों और भाषणों में हमेशा यह झलकता था। उन्हें हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था।
read more: School Bomb Threat: दिल्ली के एक निजी स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: inextlive


