शिमला। अपराध जांच विभाग (CID) के महानिदेशक के पद पर तैनात 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अतुल वर्मा (Atul Verma) को बुधवार को हिमाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। उन्होंने संजय कुंडू का स्थान लिया है, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। Atul Verma
हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अतुल वर्मा को सबसे महत्वपूर्ण सीआईडी विंग (CID Wing) का प्रभार दिया गया था। उन्हें 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका (Tapan Kumar Deka), 1989 बैच के एस.आर. ओझा और श्याम भगत नेगी पर वरीयता दी गई। डेका और नेगी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं जबकि ओझा महानिदेशक (जेल) हैं।
यह भी पढ़ें:
Tags :Himachal Pradesh
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


