Jammu Kashmir News :- जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर शहर में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार को चाकू मार दिया। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर शहर के तेंगपोरा (बटमालू) के 27 वर्षीय दानिश मुश्ताक को उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, आगे की जांच जारी है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


