Srinagar Highway Landslide :- विभिन्न हिस्सों में पत्थर गिरने व भूस्खलन से हुई क्षति के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर पत्थर गिरने व भूस्खलन से हुए नुकसान के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को यातायात के लिए बंद रहेगा। राजमार्ग पर काम चल रहा है। आज जम्मू या श्रीनगर की ओर से किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग पर आज यात्रा न करें।
अधिकारियों ने कहा यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले राजमार्ग की स्थिति के बारे में जानने के लिए कल (बुधवार) श्रीनगर और जम्मू में हमारे नियंत्रण कक्ष से संपर्क करना होगा। शनिवार को पत्थर गिरने के चलते रामबन जिले के शेरबीबी हिस्सों पर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था और फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए इसे सोमवार को दो-तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


