मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर को दावोस से लंदन पहुंचे। लंदन पहुँचने पर लंदन में निवास कर रहे झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।
पारंपरिक गीत संगीत से हुआ स्वागत
लंदन पहुँचने पर झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से भावनात्मक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपके इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूँ। निशब्द हूँ। मेरे प्रति आपका यह देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सबका हार्दिक आभार।
Also Read : इंजीनियर युवराज की मौत से पहले का वीडियो आया सामने
कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक ने कहा की हेमंत जी एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुंची।झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार।सभी को झारखण्डी जोहार!
अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हुए भावुक
झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से स्वागत उनके द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति स्नेह और प्यार को दर्शाता । अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वे लोग भावुक हो गए।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


