देवघर। झारखंड के देवघर में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (एम्स AIIMS) परिसर में गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे आग (Fire) लग गयी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग (fire department) की टीम ने आग पर काबू पा लिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) ने बताया कि एम्स में अग्निकांड की जानकारी होते ही, दमकल दल को मौके पर भेजा गया, जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में पाया गया कि वेल्डिंग के दौरान कचरे में आग लगी जो देखते ही देखते विकराल हो गयी। (भाषा)
Tags :Fire
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



