राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

हरदीप पुरी ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

मध्य प्रदेश से हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को यहां उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।

श्री पुरी को राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने यहां संसद भवन परिसर में सदस्यता की शपथ दिलायी। श्री पुरी ने अंग्रेजी में शपथ ली। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राजीव रंजन सिंह और अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी मौजूद थे।

Also Read : सीजेआई पर टिप्पणी करने वाले वकील पर चलेगा अवमानना केस

श्री पुरी मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2030 तक रहेगा। यह सीट श्री एल मुरूगन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। श्री पुरी इससे पहले उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में आए थे। उनका कार्यकाल 25 नवंबर तक था लेकिन मध्यप्रदेश से निर्वाचित होने पर उन्होंने 14 नवंबर को सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें