बैतूल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भोपाल-नागपुर हाइवे (Bhopal-Nagpur Highway) के सोहागपुर गांव (Sohagpur Village) के पास मोड़ पर मिनी बस कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। हादसे में महाराष्ट्र के करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु ओंकारेश्वर दर्शन (Omkareshwar Darshan) कर वापस घर लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें- http://पहला हाइब्रिड रॉकेट मिशन लॉन्च
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर और पुलगांव के श्रद्धालु एक मिनी बस से मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर दर्शन (Omkareshwar Darshan) कर मिनी बस से वापस घर लौट कि रहे थे कि भोपाल-नागपुर हाइवे के सोहागपुर गांव के पास मोड़ पर मिनी बस कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार होने के बाद कई श्रद्धालुओं को छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


