मध्य प्रदेश से कौन जाएगा राज्यसभा?
यह लाख टके का सवाल है कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस किसको राज्यसभा भेजेगी। इस साल जून में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से दो भाजपा की हैं और एक कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की है। दिग्विजय सिंह अपना स्वघोषित वनवास समाप्त करने के बाद पिछले 12 साल से राज्यसभा में हैं। क्या भाजपा उनको तीसरे कार्यकाल के लिए भेजेगी? इस सवाल से पहले राज्यसभा की गणित देखें। 230 सदस्यों की मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार एक सीट जीतने के लिए 58 वोट की जरुरत होगी। विधानसभा में भाजपा के 165 और कांग्रेस...