Shivraj Singh Chauhan :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र के धपारा गांव में कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जायेगी। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



