कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 12 सितंबर की जगह 19 सितंबर को आयोजित किया जायेगा।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर के रीजनल पार्क में आयोजित किये जाने की तैयारी है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थल की अनुमति नहीं मिलने के कारण इसकी तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ायी गयी है। कांग्रेस अब 19 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों में जुट गयी है।
Also Read : शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 374 अंक टूटा
गौरतलब है कि श्री गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत देश के अलग-अलग शहरों में छात्रों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत विभिन्न विषयों पर युवाओं की बात सीधे सुनना है। इंदौर से पहले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देहरादून, कोटा, प्रयागराज और पुणे में आयोजित किया जा चुका है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



