मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी नौ अप्रैल से शुरू होगी और सबसे पहले छोटे तथा सीमांत किसानों की उपज खरीदी जाएगी। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गेहूं खरीदी के संदर्भ में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि राज्य में अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। 8 अप्रैल से 14 तक कार्यक्रम हर जिले में होंगे।
अंबेडकर जयंती का समारोह हर जिले में होगा, राज्य स्तरीय समारोह भिंड में होगा। इसके साथ ही संत रविदास जयंती पर वर्ष 31 मार्च 27 तक सामाजिक समरसता के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। मंत्री चेतन काश्यप ने आगे बताया कि गेहूं की खरीदी जो 10 अप्रैल से निश्चित की गई थी, वह 9 अप्रैल से शुरू की जा रही है; इसमें छोटे और सीमांत किसानों की उपज को पहले खरीदा जाएगा। इसके बाद में बड़े किसानों को अलग से तारीख दी जाएगी।
Also Read : ईरान में फंसे पायलट के रेस्क्यू के लिए अमेरिका ने 155 एयरक्राफ्ट के साथ चलाया ऑपरेशन: ट्रंप
उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार से तय सीमा बढ़ाने के लिए आग्रह किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि 19 लाख 4000 किसानों ने पंजीयन कराया, जो पिछले वर्ष से साढ़े तीन लाख अधिक है। इस वर्ष 3627 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं तथा 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगी, जिसमें 40 रुपए बोनस राशि शामिल है जो राज्य सरकार दे रही है। गेहूं की खरीदी के लिए वारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी जिलों में 9 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो जाएगी।
मंत्री काश्यप ने कहा कि पिछले दिनों में राज्य को नए फोरलेन की स्वीकृति हुई है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण इटारसी- बैतूल क्षेत्र है जो टाइगर कोरिडोर है, वहां 22 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत हुई है, इसके साथ निवाड़ी और झांसी को जोड़ने वाले बाईपास को भी मंजूरी मिली है। पिछले दिनों ही तीन अप्रैल को उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आईआईटी, इसरो के वैज्ञानिकों ने सहभागिता की। इस मौके पर उज्जैन को कई बड़ी सौगातें मिली।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


