नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह मार खाने के बाद भी पाकिस्तान अलग नैरेटिव बनाने में लगा हुआ है। उसकी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को तरक्की मिली है। उनको फील्ड मार्शल बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट ने मंगलवार को यह फैसला किया। कहा जा रहा है कि मुनीर का यह प्रमोशन भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान उन मरसूस के दौरान सेना को लीड करने की वजह से किया गया।
फील्ड मार्शल पाकिस्तान सेना में सर्वोच्च सैन्य रैंक है, जो एक फाइव स्टार रैंक मानी जाती है। यह रैंक जनरल से ऊपर है। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद सेना, नौसेना और वायुसेना में सबसे ऊंचा होता है। हालांकि कानून के मुताबिक, फील्ड मार्शल के पास कोई अतिरिक्त संवैधानिक शक्ति नहीं होती।
Also Read: बेंगलुरू सहित कई राज्यों में भारी बारिश
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



