Jatinder Pal Malhotra :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्थानीय निवासी जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मल्होत्रा इस पर श्री अरूण सूद की जगह नियुक्त किये गये हैं। वह स्थानीय पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर हैं तथा उनका निर्माण एवं खाद्य प्रसंस्करण का कारोबार है। वह 2015-19 तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य रहे तथा कई सामाजिक सेवाओं में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
चंडीगढ़ प्रदेश इकाई और पंजाब भाजपा मुख्यालयों के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है। मल्होत्रा ने अपनी इस नियुक्ति के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार करेंगे। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



