पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से 10 अगस्त तक आहूत करने की मंगलवार को मंजूरी दे दी। यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।
Also Read : पुलिस ने संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
मान ने पत्रकारों से कहा कि सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा और 10 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा सदन में अध्यादेश और विधेयक विचारार्थ लिये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सत्र की अवधि बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो इस पर ‘कार्य मंत्रणा समिति’ निर्णय लेगी।
Pic Credit : ANI
Tags :Punjab Cabinet
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


