जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने होली (Holi) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं एवं इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। रंगों, खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे समरसता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करें। (वार्ता)
Tags :Ashok Gehlot Holi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


