जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। श्री गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा सके।
श्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि श्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों से ही देश को तकनीकी विकास में ऊंचाईयां मिली। तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा।
इसे भी पढ़ेः राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संविधान की रक्षा और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की निंदा करते हुए स्वयं मेहनत कर आगे बढ़े। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, श्री रफीक खान, श्री अमीन कागजी, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



