राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजस्थान में मंगलवार को होगा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में 116 पंचायत समितियों के 11,869 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में करीब 1.07 करोड़ मतदाता हैं जो जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे।

मतदानकर्मियों के दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने और चुनाव सामग्री वितरित करने के बाद सोमवार को उन्हें उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं।

पहले चरण में 22 अक्टूबर को 104 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 293 और पंचायत समिति के 1,788 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। इस चरण में 85 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे।

Also Read : ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस को घेरते हुए मदन राठौड़ ने गहलोत से मांगा जवाब

दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को 124 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 352 और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान शाम छह बजे तक 64.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

जयपुर जिले में तीसरे चरण के तहत मंगलवार को पांच पंचायत समितियों– चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर में मतदान होगा।

तीसरे चरण के क्षेत्रों में पंच और सरपंच पदों के लिए पांच नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि उपसरपंचों का चुनाव छह नवंबर को कराया जाएगा।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान 14 नवंबर को होगा। पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

चारों चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव क्रमशः 25 और 26 नवंबर को होंगे, जबकि पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान के चुनाव 27 और 28 नवंबर को कराए जाएंगे।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें