K. Annamalai: तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को अपने घर के बाहर 6 कोड़े मारे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले अन्नामलाई ने गुरुवार को कहा कि जब तक द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सरकार हट नहीं जाती तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर चलेंगे। अन्नामलाई ने आज सुबह अपने घर के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारें ताकि लोगों का ध्यान अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के यौन उत्पीड़न की घटना की ओर जाए।
कोड़े मारने के बाद अन्नामलाई ने क्या कहा?
कोड़े मारने के बाद अन्नामलाई ने कहा, ‘तमिल संस्कृति को समझने वाला कोई भी व्यक्ति हमेशा जानता होगा कि ये सभी भूमि का हिस्सा हैं। खुद को कोड़े मारना, खुद को दंडित करना और खुद को कठिन परिस्थितियों में डालना, ये सब इस संस्कृति का हिस्सा हैं।
यह किसी व्यक्ति या चीज़ के खिलाफ़ नहीं है, बल्कि राज्य में हो रहे निरंतर अन्याय के खिलाफ़ है। अन्ना विश्वविद्यालय में जो हुआ, वह सिर्फ़ एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अगर आप पिछले 3 सालों में जो कुछ हुआ है उसे देखें तो आम लोगों, महिलाओं, बच्चों और उच्च भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लगाता अन्याय हो रहा है।
चप्पल ना पहनने की खाई कसम
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि वह द्रमुक सरकार के हटने तक चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही चलेंगे। अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है।
read more: भाजपा ने गलत नक्शा लगाने का आरोप लगाया
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े होने की वजह से अपराध को अंजाम दिया। कोयंबटूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चूंकि आरोपी द्रमुक से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
read more: मौन हुए मनमोहन सिंह,पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: India Today


